चित्तौड़गढ़: चलती रोडवेज बस से गिरने पर यात्री के हाथ-पैर टूटे, बाइक सवार ने पीछा कर बताया, लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी
चलती रोडवेज बस से एक यात्री के गिरने के बाद भी ड्राइवर ने ध्यान नहीं रखा और आगे बढ़ गया. यहां तक कि एक बाइक सवार ने पीछा कर बस को रुकवाया और घटना की जानकारी दी परंतु चालक परिचालक ने बस रोकर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाना भी उचित नहीं समझा. हादसे में घायल राजपुरा, बस्सी निवासी नारायण लाल रेगर के पिता और पत्नी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष हाजिर