जगदलपुर: बस्तर जिला किसान कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली, 9 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप की अगुवाई में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा किसान आक्रोश रैली निकाल भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं,कृषि कार्यों में आ रही बाधाओं तथा खाद-बीज की कालाबाजारी के विरोध सहित 9 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया ।