मुरैना नगर: भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित
भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ मुरैना द्वारा जल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित की गई। जिला सचिव शेखर सिंह यादव ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को उसके महत्व से अवगत करना है।