झाबुआ: झाबुआ कलेक्टर ने जनजातीय व्यंजनों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजन
Jhabua, Jhabua | Nov 10, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के उपलक्ष्य में कलेक्टर कार्यालय परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के जनजातीय व्यंजनों एवं मोटे अनाज से बने विविध पकवानों की प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर नेहा मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यंजनों की सराहना की।