सिमरिया: पन्ना में ठेकेदार न मिलने पर सरकार ने संभाली शराब की कमान, आरक्षक बने सेल्समेन, आबकारी विभाग बेचेगा 'जाम'
"मध्य प्रदेश के पन्ना में शराब दुकानों की नीलामी पूरी न होने से एक अनोखी स्थिति बन गई है। जिले की 39 में से 6 दुकानों के लिए ठेकेदार न मिलने पर अब इनका संचालन सीधे सरकार करेगी। आबकारी विभाग ने राजस्व और जनता की सुविधा के लिए पवई और अजयगढ़ जैसी दुकानों पर आरक्षकों और नगर सैनिकों को बतौर सेल्समैन तैनात किया है।"