लातेहार: लातेहार विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास योजनाओं को लेकर सौंपा मांग पत्र
लातेहार : स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। विधायक ने बालूमाथ प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्वीकृति तथा स्थापना हेतु 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने पर लातेहार की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।