नीमडीह: पोड़ाडीह के पहाड़िया टोला में मलेरिया जांच शिविर, 9 मरीज मिले पॉजिटिव
नीमडीह प्रखंड के चालियामा पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव के पोड़ाडीह स्थित पहाड़िया टोला में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाया. 15 लोगों की जांच में 9 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए. इनमें पीएफ के 4, पीवी के 3 और मिक्स संक्रमण के 2 मरीज शामिल हैं. सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई है. इस दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे जान