सिराथू: खोराँव में चूल्हे की निकली चिंगारी से तीन घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख
सिराथू तहसील के खोराँव गाँव में बुधवार दोपहर खाने बनानें के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई।गाँव के शिवप्रसाद के घर के चूल्हे की चिंगारी से पहले उन्हीं के घर में आग लगी फिर पड़ोसी रामभवन और शान्ति देवी के घर में आग लग गई।आग से तीनों घरों में काफ़ी नुकसान हुआ है।ग्रामीणों ने आग बुझाई फिर फायर टीम पहुंची।लेखपाल ने नुकसान रिपोर्ट भेज दी है।