कोईलवर: पचैना गांव में भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा के साथ शिव मंदिर में शुरू हुआ प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ
सोमवार को कोईलवर प्रखंड के पचैना गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ। कलश यात्रा पचैना शिव मंदिर प्रांगण से हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। हरिपुर सोन नदी घाट से कलश में जल भरकर मंदिर प्रांगण में रखा गया। इस यज्ञ में जीयर स्वामी महाराज का आगमन 22 फरवरी को होने वाला है।