कोईलवर: आरा पटना NH 922 के नीचे गिद्धा ओपी के समीप जल जमाव से यात्रियों की बड़ी परेशानी
आरा पटना NH 922 के नीचे गिद्धा ओपी के समीप अंडरपास सर्विस रोड पर बने गड्ढे में छोटे बड़े सभी वाहनों को आने जाने में हो रही है परेशानी।पैदल यात्री और मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने से बड़े और भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है ।इस क्षेत्र में दर्जनों कारखाने हैं जिसके कर्मी इस रास्ते से आते-जाते हैं।