कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन झलकू नगर के समीप से अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त सभी चालक फरार
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर छपरा फोरलेन झलकू नगर के समीप से अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को कोईलवर थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है। वहीं पुलिस की गाड़ी देखकर सभी चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गए। कोईलवर थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि झलकू नगर के पास पांच ट्रैक्टर अवैध बालू लड़कर जा रहे हैं।