कोईलवर: मानो बैजनाथ उच्च विद्यालय कुल्हड़ियां मैट्रिक परीक्षा में एक नकली परीक्षार्थी धराया 9 परीक्षार्थी भी निष्कासित
शनिवार को मानव बैजनाथ उच्च विद्यालय कुल्हड़ियां में मैट्रिक परीक्षा में असली परीक्षार्थी की मिली भगत से परीक्षा दे रहा नकली परीक्षार्थी धराया। नकली परीक्षार्थी राकेश कुमार वह अपने मित्र इमरान नामक छात्र के बदले परीक्षा दे रहा था। वहीं परीक्षा में कदाचार के आरोप में 9 परीक्षार्थी को विद्यालय से निष्कासित किए गए।