बिलग्राम: मटियामऊ गांव में 4 दिन से लापता बालक का शव मक्के के खेत में मिट्टी में दबा मिला, 1 मई से था लापता
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटिया मऊ गांव निवासी हाजी अकील खान के 7 वर्षीय बेटे अबू सालेह का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में मिट्टी से दबा हुआ पाया गया।यह शव अरमान के खेत में दबा हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया