करेरा: विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने हाजीनगर में ₹800000 की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया
करैरा। करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमेश प्रसाद खटीक जी ने रविवार सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत दुमदुमा के हाजीनगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास निधि से स्वीकृत ₹8.00 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड (रपटा से अथाई तक) का लोकार्पण किया।