सुसनेर: अध्यक्ष के साथ नप अमला सड़क पर उतरा, अतिक्रमण हटाने की चेतावनी और सफाई रखने की अपील की
सुसनेर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अब नप ने कमर कस ली है। गुरुवार दोपहर 3 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरे। विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह, नप अध्यक्ष के साथ CMO ओपी नागर और पार्षदों का यह काफिला डाक बंगला रोड से लेकर नगर के मुख्य मार्ग तक पहुंचा। टीम ने दुकानदारो से अतिक्रमण हटाने की अपील कर कार्रवाई की चेतावनी दी।