जमुआ: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कार्यालय में जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित समीक्षा बैठक की
Jamua, Giridih | Apr 30, 2026 उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने गुरुवार को 1 बजेे कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से स्पॉन्सरशिप योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस योजना के अंतर्गत चिन्हित सभी जरूरतमंद एवं पात्र बच्चों को समयबद्ध तरीके से लाभ प्रदान किया जाए।