मध्यप्रदेश में उद्यान विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 सहायक संचालकों की पदस्थापना बदली
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव करते हुए 27 सहायक संचालक उद्यान की पदस्थापना में फेरबदल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा 2 नवंबर को स्थानांतरण एवं पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागीय कार्यालयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि ये पदस्थापनाएं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।
📌 मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी।
#MadhyaPradesh #Horticulture #MP #TransferNews #Bhopal #KrishakJagat
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 3, 2026