लखीसराय: झाझा RPF ने किऊल RPF तथा तेतरहट थाना के सहयोग से तेतरहट में की छापेमारी,चोरी का समान व खरीदार बरामद
तेतरहट बाजार में झाझा से पहुंची RPF ने किऊल RPF तथा तेतरहट थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। जहां से झाझा रेलवे यार्ड से चोरी की गई सोयाबीन फॉर्चून तेल को जप्त किया। साथ ही उसे खरीदने वाला राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। तेतरहट थानाध्यक्ष ने बताया की RPF फतुहा द्वारा दर्ज मामल में कार्यवाही की गई है। जिसे RPF पुलिस अपने साथ ले गई।