मंदसौर: मंदसौर में आज भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जिले के कुछ क्षेत्रों में आज भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिले के अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है वही दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और टर्फ लाइन है।