मंदसौर: जिले में सीजन की पहली बारिश से चने और गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ; प्याज-लहसुन की फसलों को होगा नुकसान, ठंड बढ़ेगी
मंदसौर में मावठे की तेज बारिश के बाद कई जगह ओले भी गिरे। खेतों में मटर व प्याज रोपने का काम चल रहा है। किसानों द्वारा बताया कि शुक्रवार को मावठे से चना और गेहूं की फसलों को फायदा होगा। वहीं 'इससे प्याज व लहसुन की फसल में फफूंद की शिकायत आने लगेगी। आपको बता दे की जिले में सीजन का पहला मावठा शुक्रवार को गिरा। तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे की बारिश हुई।