अनूपपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास युवकों ने दंपति से की मारपीट, दो नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज
शुक्रवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास कुछ युवकों द्वारा एक दंपति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरंजन शुक्ला और देवा शुक्ला अपने तीन अन्य साथियों के साथ दीपक पटेल के साथ मारपीट कर रहे थे।