रफीगंज: रफीगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में सर्वाइकल कैंसर बचाव के लिए जागरूकता गोष्ठी, छात्राओं के टीकाकरण पर जोर
रफीगंज BRC में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। शुक्रवार संध्या 6 बजे अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक वर्ग 8 उत्तीर्ण छात्राओं की सूची तैयार करें ।