रेवदर: रेवदर करोटी टोल नाके के पास कांडला हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, 4 ट्रेलर आपस में भिड़े, घटना में 4 लोग घायल
Reodar, Sirohi | Jun 26, 2026 रेवदर कांडला हाईवे पर गुरुवार रात करोड़ी टोल नाके के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रेलर लिलौरा बोर्ड के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे अन्य तीन ट्रेलर उसे नहीं देख पाए और एक-दूसरे से भिड़ गए।हादसे में चार वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए