सैदपुर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव कार्यालय भवन में फंदे से लटकता मिला, संदिग्ध हालत में मेज से सटकर मुड़ा था पैर
बहरियाबाद थानाक्षेत्र के रायपुर बाजार में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 23 वर्षीय इंद्रजीत यादव पुत्र स्व फौजदार यादव निवासी राजापुर, बहरियाबाद का शव गुरुवार को सुबह कमरे में लगे पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में जबरदस्त सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुंची पुलिस ने लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।