बख्तियारपुर: टेकाबिगहा में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत
रविवार की दोपहर 3 बजे बख्तियारपुर के टेकाबिगहा स्थित होटल आकाश के सभागार में पहुंचे भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का पूर्व विधायक रणविजय सिंह ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ फूलों का माला और अंग वस्त्र देकर ज़ोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा सांसद ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश का पक्ष रखने के लिए अपनी टीम का पक्ष रखा।