#विकासनगर : शक्ति नहर में तीन दिन पहले गिरी कार बरामद, कार सवार युवक अभी भी लापता
हादसे के बाद सबसे पहले एसडीआरएफ, जल पुलिस और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया।
बृहस्पतिवार देर शाम ढकरानी पावर हाउस के पास सर्च अभियान के दौरान कार बरामद कर ली गई। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
हालांकि, कार में सवार डाकपत्थर निवासी युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
#follower #highlightseveryone #BreakingNews @top fans Yashpal Negi