बसंतपुर: SSB साहेबान बीओपी के जवानों ने कोसी नदी से तस्करी की सागवान की लकड़ी ज़ब्त की, एक तस्कर गिरफ्तार
एसएसबी 45 वी बटालियन के साहेबान बीओपी के जवानों ने गश्त ड्यूटी के दौरान कोसी नदी के रास्ते भारी मात्रा में तस्करी के सागवान की लकड़ी को जब्त किया है इस दौरान एक तस्कर भी पकड़ा गया है. जिसे कानूनी कागजी कार्रवाई के बाद जब्त लकड़ी और तस्कर को वीरपुर वन विभाग को सौंप दिया गया है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि