श्योपुर: दलित से मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई 6-6 माह की जेल, ₹1000 का अर्थदंड भी
श्योपुर। जिला न्यायालय ने करीब तीन साल पुराने दलित के साथ मारपीट के प्रकरण में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियो को दोषी करार दिया है जिन्हें छः-छः माह के सश्रम करावास की सजा एवं एक-एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह जानकारी गुरूवार को शाम 04 बजे विशेष लोक अभियोजक राजेन्द्र जाधव ने दी।