कटघोरा: नगर पालिका दीपका उपचुनाव में फर्जी मतदान की कोशिश से मचा भारी बवाल, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू हुआ मतदान
नगर पालिका दीपका के उपचुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान उस समय अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर पक्ष विपक्ष और प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुए इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित रही.