उनियारा: ककोड़ में अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Uniara, Tonk | Apr 7, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के ककोड़ कस्बे में सोमवार की रात को अज्ञात चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने ककोड़ बस स्टैंड पर स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पीतल की झालरें, त्रिशूल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।