पलिया: हरिद्वार से पलिया पहुँची भव्य सनातन डाक कांवड़ यात्रा, आलोक मिश्रा ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया
पलिया नगर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पलिया पहुँची भव्य सनातन डाक कांवड़ यात्रा का नगर में अभूतपूर्व उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी आलोक मिश्रा 'भइया' की अगुवाई में शिवभक्तों पर फूलों की बारिश की गई और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।