राजगढ़: शीरधारा धारा ग्राम योजना के तहत जिला पंचायत सीईओ की मौजूदगी में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की मौजूदगी में राजगढ़ जिला पंचायत सभागार में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में 47 ग्रामों में संचालित आधारभूत सर्वेक्षण कार्य की ग्रामवार एवं विकासखंडवार समीक्षा की गई।