बसंतराय: बसंतराय में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो गंभीर घायल; सदर अस्पताल गोड्डा में इलाज जारी
बसंतराय प्रखंड के सस्ती पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में रविवार को 12:00 बजे दिन में धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही ठाकुर परिवार के दो लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल गोड्डा में चल रहा है।