मंडला: हागगंज बाजार: पार्किंग निर्माण सामग्री से दुकानें क्षतिग्रस्त, पहले भी हुई है लापरवाही
Mandla, Mandla | May 31, 2026 कमानिया गेट के पास प्राचीन खाई में नगर पालिका करीब 7 करोड़ की लागत से पार्किंग स्थल व अन्य निर्माण करा रही है। उक्त कार्य को ठेके में दिया गया है। दो साल बाद भी काम अधूरा है। वहीं रविवार को 12 बजे ठेकेदार की एक ओर लापरवाही सामने आई। यहां निर्माण सामग्री रेत, गिट्टी खाई से लगे स्थल हॉकर जोन में डंप किया रहा है। निर्माण सामग्री रखने में लापरवाही कर रहे हैं।