पीरो: लामारी टोला में युवक की मौत, जदयू नेता दीपक यादव परिजनों के बीच पहुंचे
Piro, Bhojpur | May 26, 2026 छवरही जंगल महाल पंचायत के लामारी टोला में चंदेश्वर यादव के पुत्र की असामयिक मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की शाम 4:00 के करीब गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा के करीबी जदयू नेता दीपक यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।