आरोन: उमरिया गांव के जंगल में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 4 फरार, पुलिस ने 3 बाइक और ₹31,500 किए ज़ब्त
Aron, Guna | May 27, 2026 आरोन थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 27 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 26 27 मई की रात सूचना पर कार्यवाही की, आठ लोग गिरफ्तार किए हैं चार लोग अंधेरे में भाग गए। मौके से तीन बाइक, ₹31,500 नगदी, ताश की गड्डी सहित कुल ₹2,31,500 लाख मशरूका जप्त किया है। सभी 12 आरोपियो पर केस दर्ज किया है।