दीपका: एसईसीएल सरायपाली में ठेकेदार के शोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया जोरदार प्रदर्शन
Dipka, Korba | Apr 29, 2026 एसईसीएल की सरायपाली परियोजना में ठेकेदारों द्वारा मजदूरों, ड्राइवरों और ऑपरेटरों के साथ हो रहे शोषण, वेतन कटौती, ओवरटाइम की अनदेखी और गुंडागर्दी के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन ने मजबूत मोर्चा खोला। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सक्रिय नेतृत्व में सैकड़ों श्रमिकों ने एसईसीएल सीएमडी के बिलासपुर स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव किया।