घुवारा: घुवारा क्षेत्र में मृत शिक्षक को जनगणना ड्यूटी पर लगाया, प्रशासनिक लापरवाही उजागर
घुवारा क्षेत्र में जनगणना प्रशिक्षण के लिए जारी सूची में 2023 में दिवंगत हो चुके शिक्षक हरिश्चंद्र जैन का नाम शामिल होने से प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रिकॉर्ड अपडेट न होने पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जबकि स्थानीय लोगों ने बुधवार की धाम 4 बजे दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।