मेरठ: साड़ी गेट क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, अज्ञात युवक फोन पर मांग रहा था फिरौती, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Mar 13, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हरि के पुल से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके फोन पर काफी समय से एक युवक फिरौती मांग रहा था परिवार के लोगों को शक है कि कही रंगदारी न देने पर अज्ञात आरोपी ने अपहरण न कर लिया हो। उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।