सुल्तानपुर: आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को विशेष न्यायाधीश ने चार साल कैद और ₹10 हजार का अर्थदंड लगाया
सुलतानपुर। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में विशेष न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने बुधवार को शाम 4 बजे एक व्यक्ति को चार साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर कोर्ट ने दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह घटना तीन साल पहले कोतवाली देहात के बरुई गांव में हुई थी।अभियोजन के सरकारी अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ला ने बताया कि यह मामला 12 जुलाई 2022 को सूर्यब