महोबा: पस्तौर गली में अन्ना पशुओं ने महिला को मारी टक्कर, घटना CCTV में कैद हुई
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 पस्तौर गली में अन्ना पशुओं के झुंड ने घर के बाहर टहल रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वहीं नगर पालिका के कैटल कैचर वाहन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के परेशानी बने है।