राजमहल: राजमहल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह करीब 7 बजे राजमहल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकारी के अनुसार विभिन्न पंचायत सचिवालयों एवं निजी एवं सरकारी स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। योग दिवस पर स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।