आज बोधगया, वज़ीरगंज, मोहनपुर, अतरी, कोंच, बेलागंज एवं शेरघाटी थाना क्षेत्रों में पैक्स चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।