बेगूसराय: बेगूसराय में खेल विभाग की बैठक में अनुपस्थित 91 शारीरिक शिक्षक तथा स्वास्थ्य अनुदेशक से DM ने मांगा स्पष्टीकरण
वार्षिक खेल कार्यक्रम तैयारी के लिये आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहे 91 शारीरिक शिक्षक तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक को डीएम रोशन कुशवाहा ने स्पष्टीकरण मांगा है. 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष प्रतिवेदन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा (खेल विभाग) में समर्पित करने का निर्देश दिया है.