बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 2,647 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 10 परीक्षा केदो पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. जहां कुल 7,888 परीक्षार्थियों में 5,241 उपस्थित एवं 2,647 अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कहीं. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह 7:00 से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिए थे.