मंझनपुर: कोखराज इलाके में देवर समेत 5 पर मारपीट, छेड़खानी व लूट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के एक मोहल्ले में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पीड़ित महिला ने अपने देवर समेत छह लोगों पर मारपीट, छेड़खानी और नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मंगलवार को शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसका देवर मुस्तफा पुत्र मुस्तकीम, मिस्टर पुत्र शमीम, नजनी, चांदनी और शाहजहां ने पीटा है।