अटरू: अटरू क्षेत्र में बुद्धसागर गणपति को दिया जाता है प्रथम निमंत्रण
Atru, Baran | May 21, 2026 हिन्दू संस्कृति मे प्रत्येक शुभ कार्य की शुरूआत प्रथम पूज्य गणपति के साथ की जाती है, ठीक उसी तरह से मान्यता है बुधसागर स्थित गजानन्द की। जिन्हें कुंजेड़ क्षेत्र के लोग हाडौती के रणथम्भौर के समानान्तरण संज्ञा देते है। लगभग 1000 वर्ष पुरानी इस प्राचीन प्रतिमा के विग्रह रूप केा देखकर नियमित रूप से आने वाले श्रृद्धालु स्वतः ही नतमस्तक हो जाते है।