बेजुबान जानवर की बची जान! 🚨🐾
बड़कोट में पिछले दो दिनों से एक बकरी का बच्चा पहाड़ की ऊंची और खड़ी चट्टानों के बीच फंसा हुआ था। जहां पहुंचना सामान्य रूप से बेहद जोखिमपूर्ण था, वहां बड़कोट फायर रेस्क्यू यूनिट की टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहसिक कदम उठाया।
सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट तुरंत आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने साहस, तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सियों और आपदा उपकरणों के सहारे खतरनाक चट्टान से नीचे उतरकर बकरी के बच्चे तक पहुंच बनाई।
कड़ी मेहनत और सटीक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उसके मालिक को सौंप दिया गया।
#UttarakhandPolice #FireService #Barkot #AnimalRescue #uttarakhandfireservice
Dehradun, Dehradun | Sep 11, 2026