बीना: मोतीचूर घाट पर विसर्जन, दूसरे दिन घाट पर रही अव्यवस्था, गोताखोर रहे गायब
Bina, Sagar | Sep 27, 2026 शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच मोतीचूर घाट पर हजारों की संख्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके लिए नगर पालिका ने हाइड्रा और गोताखोरों को तैनात किया थाऔर भीड़ को घाट पर जाने से रोका जा सके।वहीं शनिवार को दिनभर डीजे-बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारों के साथ प्रतिमाएं लेकर पहुंचे और अव्यवस्थाओं के बीच विसर्जन किया गया।