गोरखपुर: जुआ में जीत का झांसा देकर ₹20 लाख की ठगी, राजघाट पुलिस ने तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
राजघाट पुलिस ने धोखाधड़ी करके अनुचित लाभ कमाने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर,इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नगद बरामद किया है।SSP गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बंधित तीनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।